Tuesday, March 5, 2019

दक्षिण भारतीय हिन्दी साहित्य सम्मेलन

‘अस्मिता’ 2018

दक्षिण भारतीय हिन्दी साहित्य सम्मेलन
27, 28, 29 दिसंबर 2018
*सात राज्यों* – कर्णाटक, तमिलनाट, गोवा, पोंडिचेरी, आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल – *के हिन्दी साहित्य प्रेमियों के मिलन का और विचार- के आदान-प्रदान का प्रथम प्रयास : ‘अस्मिता’ : दक्षिण भारतीय हिन्दी साहित्य सम्मेलन I*
आपको यह सूचित करते हुए अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है कि विकल्प तृश्शूर, कालिकट विश्वविद्यालय एवं केरल साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में 27, 28, 29 दिसंबर 2018 को दक्षिण भारतीय हिंदी साहित्य
सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। केरल के तृश्शूर के किला [KILA] में सम्मेलन संपन्न हो रहा है। दक्षिण भारत के हिंदी भाषा एवं साहित्य की गतिविधि को प्रोत्साहित करना और उसका प्रचार-प्रसार करना, साहित्यिक एवं शोध
पत्रिकाओं का प्रकाशन करना, हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषाओं के बीच के अनुवाद को प्रोत्साहित करना, राष्ट्रीय स्तर पर संगोष्ठी, कार्यशाला, सम्मेलन, साहित्य पुरस्कार, पुस्तक-मेला, आदरण, संस्मरण, व्याख्यान-माला, साहित्यिक
कार्यक्रम आदि का आयोजन करना, हिंदी भाषा एवं साहित्य की ई-सामग्री तथा तकनीकी हिंदी का विकास करना आदि इस सम्मेलन के उद्देश्य हैं।
दक्षिण भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन दक्षिण भारत के हिंदी प्रेमियों का प्रथम प्रयास है। इसकी सार्थकता हिंदी प्रेमियों की धन्य उपस्थिति पर निर्भर है। तृशूर केरल की सांस्कृतिक राजधानी है। यहां संपन्न होने वाले इस सम्मेलन में हम
आपका हार्दिक स्वागत करते हैं।

~ शोध आलेख के लिए आमंत्रण ~
सम्मेलन में जो व्यक्ति शोध आलेख प्रस्तुत करना चाहता है वह अपना शोध आलेख 15 सितंबर 2018 तक सम्मेलन के ईमेल
sihlcasmitha@gmail.com  पर अवश्य भेज दें। शोध आलेख मंगल यूनिकोड फोंट में (12 आकार में, वर्ड फाईल में) टंकित होना चाहिए। 

~ पंजीकरण ~
सम्मेलन में भागीदारी के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। 2018 अक्तूबर 1 से 31 तक पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्क निम्न प्रकार से है –
प्रतिभागी : रु. 1500/- 
प्रतिभागी (शोध आलेख के साथ) : रु. 2000/-
विद्यार्थी/ शोधार्थी (प्रतिभागी या शोध आलेख के साथ) : रु. 1000/-, 
पंजीकरण शुल्क के भुगतान संबन्धी सूचना बाद में दी जायेगी। 

~ आवास की व्यवस्था ~
सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों के आवास एवं खान-पान की व्यवस्था सम्मेलन के परिसर में की जाएगी।

~ यातायात ~
केरल की सांस्कृतिक राजधानी तृशूर (Thrissur) में यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का स्थान किला (KILA) तृशूर शहर से 11 कि.मी. दूरी पर है। निकटतम रेलवे स्टेशन तृशूर (कोड – TCR) है। सरकारी बस
अड्डा रेलवे स्टेशन के सामने ही है। हवाई जहाज से आनेवाले प्रतिभागी कोच्चि (Kochi) हवाई अड्डे पर उतरकर तृश्शूर आ सकते है। हवाई अड्डे से किला तक 62 कि. मी. की दूरी है। कालिकट (Calicut) हवाई अड्डे से 108 कि. मी. की
दूरी है।


सम्मेलन का केन्द्र बिन्दु रहेगा हिन्दी भाषा, साहित्य और संस्कृति

सम्मेलन में जो प्रतिभागी शोध आलेख प्रस्तुत करना चाहते हैं उनके लिए निर्धारित विषय हैं :

1. वर्तमान संदर्भ में हिन्दी
2. हिंदी भाषा का वैश्विक संदर्भ
3. भारतीय परिदृश्य में हिन्दी
4. दक्षिण भारत में हिंदी भाषा का प्रचार
5. राजभाषा के रूप में हिंदी का विकास
6. तकनीकी के क्षेत्र में हिंदी भाषा की स्थिति
7. हिन्दी भाषा और मीडिया
6. पत्रकारिता में हिंदी
7. संपर्क भाषा के रूप में हिंदी
8. हिंदी भाषा का बदलता स्वरूप
9. दक्षिण भारत का हिन्दी साहित्य 
10. समकालीन हिन्दी साहित्य : इतिहास, राष्ट्र, संस्कृति तथा विकास के संदर्भ में 
11. भाषाई विविधता और भारत की सामासिक संस्कृति
12. तुलनात्मक साहित्य और हिन्दी
13. हिन्दी और दक्षिण भारतीय साहित्य
14. अनुवाद की चुनौतियाँ
15. साहित्यानुवाद का सांस्कृतिक महत्व
16. अनुवाद और तुलनात्मक साहित्य
17. तुलनात्मक साहित्य का महत्व
18. अनुवाद का सौंदर्य पक्ष
19. भारतीय साहत्य का हिन्दी अनुवाद।
————————————

http://www.sihlc2018.com




ASMITHA 2018 -दक्षिण भारतीय हिंदी साहित्य सम्मलेन

ASMITHA 2018 -दक्षिण भारतीय हिंदी साहित्य सम्मलेन